घर से मिला सड़ा-गला शव

पार्षद और स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार से उन्हें इलाके में नहीं देखा गया था. मंगलवार को शक होने पर पुलिस को खबर दी गयी.

बैरकपुर. बैरकपुर थाना क्षेत्र के शांति बाजार इलाके में मंगलवार को 58 वर्षीय जयंत देब रॉय का सड़ा-गला शव उनके ही घर से बरामद किया गया. वह घर में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटी दूसरे स्थान पर रहती हैं. जानकारी के अनुसार शनिवार से जयंत देब रॉय से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था. इस पर परिजनों ने वार्ड 21 के पार्षद तपन कुमार दे को सूचना दी. पार्षद और स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार से उन्हें इलाके में नहीं देखा गया था. मंगलवार को शक होने पर पुलिस को खबर दी गयी. पुलिस परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंची, जहां से शव बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >