शादी का झांसा देकर महिला से बनाया संबंध, आरोपी पकड़ाया

बेनियापुकुर इलाके में पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है.

आरोपी को 10 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

कोलकाता. बेनियापुकुर इलाके में पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है. आरोपी को मंगलवार को सियालदह कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ यौन संबंध बनाये. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि लगभग दो साल तक प्रेम के रिश्ते में रहने के दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाये, लेकिन अंत में शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर बेनियापुकुर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार किया. अदालत ने आरोपी को 10 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >