विदेश घुमाने के नाम पर मोटी रकम ठगने का आरोपी पकड़ाया

विदेश घूमने जाने के इच्छुक लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. विदेश घूमने जाने के इच्छुक लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बहूबाजार थाने में इसकी शिकायत दर्ज करने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक शेखर साहा को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस वर्ष जनवरी महीने में बहूबाजार थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने जांच में सबूत के आधार पर रविवार की रात शेखर साहा को गिरफ्तार कर लिया. आरोप यह है कि वह पैकेज के अनुसार यात्रा करने के इच्छुक लोगों से इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड सहित विभिन्न विदेशी देशों की यात्रा के लिए मोटी रकम वसूलता था. इसके बाद लोगों को विदेश घुमाने के नाम पर सिर्फ तारीख पर तारीख देता था. तीन लोगों ने बहूबाजार थाने में आरोपी के खिलाफ तीन शिकायतें दर्ज करायीं. शिकायत में एक व्यक्ति से एक लाख 95 हजार टाका, दूसरे व्यक्ति से एक लाख 30 हजार टाका तथा तीसरे व्यक्ति से 5 लाख 60 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया. सोमवार को शेखर साहा को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >