डलहौसी जूट मिल के दो गोदामों में लगी भयावह आग

चांपदानी स्थित डलहौसी जूट मिल के दो गोदामों में भयावह आग लगी है. श्रीरामपुर, चांपदानी और भद्रेश्वर से तीन दमकल के इंजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये

हुगली. चांपदानी स्थित डलहौसी जूट मिल के दो गोदामों में भयावह आग लगी है. श्रीरामपुर, चांपदानी और भद्रेश्वर से तीन दमकल के इंजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. देर रात तक आग बुझाने की कवायद जारी रही. यह जानकारी दमकल अधिकारी बलदेव सांतरा ने दी. घटनास्थल पर कारखाने के प्रेसिडेंट रंजन कुमार मोहिंता, अकाउंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन के मैनेजर नवल किशोर राठी और पर्सनल मैनेजर मुक्तेश्वर सिंह भी मौजूद रहे. श्री राठी ने बताया कि दोपहर में 10 नंबर गोदाम में अचानक आग लगी और 11 नम्बर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. करोड़ों रुपये के माल जलकर खाक हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >