VIDEO मिसाल: मुस्लिमों ने दिया हिंदू के शव को कंधा, भगवान का नाम जपते हुए बढ़े आगे

undefined कोलकाता/मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हिंदू और मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली. यहां मुस्लिम समुदाय के युवकों ने एक हिंदू लड़के के अंतिम संस्कार के लिए शव को कंधा देकर सामाजिक एकता और सौहार्द्र का परिचय दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के एक मुस्लिम बहुल गांव में […]

undefined

कोलकाता/मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हिंदू और मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली. यहां मुस्लिम समुदाय के युवकों ने एक हिंदू लड़के के अंतिम संस्कार के लिए शव को कंधा देकर सामाजिक एकता और सौहार्द्र का परिचय दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के एक मुस्लिम बहुल गांव में सोमवार की रात हिंदू परिवार के एक लड़के की मौत हो गयी, जिसके बाद गांव के ही मुस्लिम युवकों ने भगवान का नाम जपते हुए अंतिम यात्रा को पूरा किया जिसकी खबर धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गयी और यह चर्चा का विषय बन गया.

बताया जा रहा है कि मालदा के मुस्लिम बहुल शोखपुरा गांव में 2 या 3 हिंदू परिवार ही है. आप भी देखें घटना का वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >