कालिम्पोंग में गोजमुमो को लगा तगड़ा झटका

कालिम्पोंग. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहाड़ दौरे के दौरान गोजमुमो को एक बार फिर जोरदार झटका लगा है. 500 से अधिक गोजमुमो समर्थक पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस मेला ग्राउंड से कालिम्पोंग को अलग जिला बनाने की घोषणा की थी, बुधवार को उसी मेला […]

कालिम्पोंग. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहाड़ दौरे के दौरान गोजमुमो को एक बार फिर जोरदार झटका लगा है. 500 से अधिक गोजमुमो समर्थक पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस मेला ग्राउंड से कालिम्पोंग को अलग जिला बनाने की घोषणा की थी, बुधवार को उसी मेला ग्राउंड में तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया.

इस मौके पर राज्य के खेल तथा युवा मामलों के मंत्री तथा दार्जिलिंग जिले के पार्टी प्रभारी अरूप विश्वास उपस्थित थे. उनके अलावा हिल्स तृणमूल अध्यक्ष राजेन मुखिया, प्रवक्ता बिन्नी शर्मा तथा कुछ महीने पहले गोजमुमो छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले जीटीए के अध्यक्ष प्रदीप प्रधान भी उपस्थित थे. इन लोगों ने गोजमुमो समर्थकों को तृणमूल का झंडा देकर उन्हें पार्टी में शामिल किया.

इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राजेन मुखिया ने गोजमुमो सुप्रीमो बिमल गुरूंग पर तगड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहाड़ पर गोजमुमो के जनाधार में भारी कमी आ गयी है. पहाड़ के लोग किसी प्रकार की अशांति नहीं, बल्कि विकास चाहते हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता में आने के बाद से कई बार दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का दौरा कर चुकी हैं और वह लगातार विकास कर रही हैं. कालिम्पोंग के लोगों को अब नया जिला मिल गया है. इससे यहां के लोग काफी खुश हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में गोजमुमो तथा बिमल गुरूंग का पहाड़ से सफाया हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >