अभिषेक बनर्जी सड़क हादसा : फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजा अभिषेक बनर्जी के सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के एक दिन बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिंगुर के नजदीक दुर्घटनास्थल का दौरा किया.टीम ने टूटे हुए ग्लास, ट्रक की सतह पर पेंट आदि के नमूने […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजा अभिषेक बनर्जी के सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के एक दिन बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिंगुर के नजदीक दुर्घटनास्थल का दौरा किया.टीम ने टूटे हुए ग्लास, ट्रक की सतह पर पेंट आदि के नमूने एकत्रित किए. मुर्शिदाबाद जिले में आम सभा के बाद कोलकाता लौटते समय अभिषेक बनर्जी की कार एक ट्रक से टकरागयी थी.

पुलिस ने दुर्घटना के सिलसिले में आज अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया. वह अखिल भारतीय तृणमूल युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं.

सीआइडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग अधिनियम की धाराएं भी जोड़ीगयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >