शादी नहीं करने पर छात्रा पर एसिड फेंकने की धमकी

कोलकाता. खड़दह थाना के मोहरिल पर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करायी गयी है. आरोप यह भी है कि मोहरिल ने छात्रा के चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी भी दी है. आरोपी का नाम देवाशीष बोस है. वह खड़दह थाना क्षेत्र स्थित पातुलिया […]

कोलकाता. खड़दह थाना के मोहरिल पर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करायी गयी है. आरोप यह भी है कि मोहरिल ने छात्रा के चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी भी दी है.

आरोपी का नाम देवाशीष बोस है. वह खड़दह थाना क्षेत्र स्थित पातुलिया पंचायत के कछारी इलाके का रहनेवाला है. आरोप है कि देवाशीष ने सोमवार की रात में 11वीं की एक छात्रा को पकड़ कर शादी करने को कहा.

छात्रा के विरोध करने पर उसके चेहरे पर एसीड फेंकने की धमकी दी. इसकी जानकारी मिलने पर छात्रा के घरवालों ने मोहरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. उस पर गांव की महिलाओं के साथ छेड़खानी के कई आरोप लगे हैं. कहा जा रहा है कि उसे तृणमूल कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है. इस कारण उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >