मालदा. बदमाशों को रंगदारी नहीं देने पर पिता एवं पुत्र की चाकू मारकर हत्या की कोशिश की गई है. रविवार की रात यह घटना गाजोल थाना के पांडुवा ग्राम पंचायत के अधीन कुतुरपुर गांव में घटी है. घायल अजादुर शेख (55) एवं उनके पुत्र इदुल शेख (22) को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मालदा. बदमाशों को रंगदारी नहीं देने पर पिता एवं पुत्र की चाकू मारकर हत्या की कोशिश की गई है. रविवार की रात यह घटना गाजोल थाना के पांडुवा ग्राम पंचायत के अधीन कुतुरपुर गांव में घटी है. घायल अजादुर शेख (55) एवं उनके पुत्र इदुल शेख (22) को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है.
इस घटना को लेकर स्थानीय बदमाश मर्तुजा शेख, तोता शेख सहित दस लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस ने बताया है कि घायल दोनों बाप-बेटे मछली कारोबारी हैं. रविवार की रात दस बजे दोनों कुतुरपुर बस स्टैंड के निकट एक चाय की दुकान में बैठे हुए थे. यही बदमाशों ने दोनों पर हमला बोल दिया. कई बदमाश वहां पहुंचे तथा हंसुआ एवं चाकू से हत्या की कोशिश की गई. दोनों के चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर आये.
उसके बाद सभी बदमाश फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने ही दोनों को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया. घायल अजादुर शेख ने बताया है कि बदमाश उनसे 20 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे. नहीं देने पर ही यह हमला किया गया है. पुलिस का कहना है कि सभी बदमाश इलाके से फरार हैं. सभी की तलाश की जा रही है.