राहुल गांधी दो को करेंगे राज्य में चुनाव प्रचार

।। आनंद कुमार सिंह।। कोलकाता : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी दो अप्रैल को राज्य में आयेंगे और विभिन्न चुनाव प्रचार सभाओं में शिरकत करेंगे. अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक श्री गांधी दो अप्रैल को सुबह 11.30 बजे दुर्गापुर के अंडाल एयरपोर्ट पर आयेगे. यहां से 11.40 बजे कुलटी के लिए रवाना होंगे. कुलटी […]

।। आनंद कुमार सिंह।।

कोलकाता : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी दो अप्रैल को राज्य में आयेंगे और विभिन्न चुनाव प्रचार सभाओं में शिरकत करेंगे. अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक श्री गांधी दो अप्रैल को सुबह 11.30 बजे दुर्गापुर के अंडाल एयरपोर्ट पर आयेगे. यहां से 11.40 बजे कुलटी के लिए रवाना होंगे.
कुलटी में दोपहर 12 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे. यहां से दोपहर एक बजे वह बांकुड़ा के लिए रवाना हो जायेंगे. दोपहर 1.45 बजे बांकुड़ा में विष्णुपुर व कोतलपुर विधानसभा सीटों के लिए सभा को संबोधित करेोंगे. यहां से दोपहर तीन बजे वह दुर्गापुर के लिए रवाना हो जायेंगे. दोपहर 3.30 बजे वह दुर्गापुर पश्चिम में एक सभा को संबोधित करेंगे. शाम 4.45 बजे वह अंडाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. शाम पांच बजे एयरपोर्ट से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >