अदालत ने मदन मित्रा की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाई

कोलकाता : शहर की एक अदालत ने तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मदन मित्रा की न्यायिक हिरासत की अवधि आज और 14 दिनों के लिए 28 जनवरी तक बढ़ा दी. वह सारधा चिट फंड घोटाले में आरोपी हैं. अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी सौगत रॉय चौधरी ने मित्रा के वकील की जमानत के […]

कोलकाता : शहर की एक अदालत ने तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मदन मित्रा की न्यायिक हिरासत की अवधि आज और 14 दिनों के लिए 28 जनवरी तक बढ़ा दी. वह सारधा चिट फंड घोटाले में आरोपी हैं.

अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी सौगत रॉय चौधरी ने मित्रा के वकील की जमानत के लिए आग्रह नहीं किए जाने पर यह आदेश दिया. वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि मित्रा के साथ ‘डिवीजन…वन’ कैदी के तौर पर व्यवहार किया जाए और सभी आवश्यक मेडिकल सहायता दी जाए क्योंकि वह कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा 20 नवंबर को जमानत रद्द किए जाने के बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किए जाने पर मित्रा को 12 दिसंबर 2014 को गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >