हुगली. बालागढ़ थाना पुलिस ने खमरगाछी बनेश्वरपुर इलाके से 32 किलो गांजा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मदन विश्वास (40) निवासी मुक्तारपुर, बालागढ़; रामप्रसाद नस्कर (23) निवासी कूलतली, दक्षिण 24 परगना और मोनिरुल गाजी (23) निवासी जयनगर, दक्षिण 24 परगना हैं. गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे गुप्त सूचना मिलने पर बलागढ़ थाना के ओसी सोमदेव पात्र के निर्देश और सीआई मगरा सौमेन विश्वास की देखरेख में छापेमारी की गयी. एसआइ रोहन मलिक और एसआइ निताई घोष के नेतृत्व में दो टीमें मौके पर पहुंचीं और गांजा बरामद किया. अभियान को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति और वीडियोग्राफी के साथ पूरा किया गया. इस मामले में बालागढ़ थाने में कांड संख्या 471/25 दिनांक 26/09/25, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत केस दर्ज किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को चुंचुड़ा अदालत में सात दिन की पुलिस रिमांड प्रार्थना सहित पेश किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
