21 जुलाई ‘शहीद दिवस’ : 3 खेमों में बंटी सियासत, ममता और रीतब्रत बनर्जी की रैलियों में कार्यकर्ताओं के लिए खास मेन्यू

पश्चिम बंगाल की सियासत में 21 जुलाई को अभूतपूर्व नजारा देखने को मिलेगा. तृणमूल और कांग्रेस 3 अलग-अलग खेमों में बंटकर शक्ति प्रदर्शन करेगी. इस बार रैलियों में कार्यकर्ताओं को लुभाने के लिए मेन्यू पर भी दिलचस्प होड़ लगी है. पढ़ें पूरी तैयारी.

21 July Martyrs Day: पश्चिम बंगाल की सियासत के लिए 21 जुलाई (शहीद दिवस) पर इस बार बंगाल की राजनीति में बिल्कुल नया और अभूतपूर्व नजारा देखने को मिलेगा. विधानसभा चुनाव 2026 के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में विद्रोह के बाद इस साल 21 जुलाई को 3 अलग-अलग राजनीतिक खेमे कोलकाता और दिल्ली की सड़कों पर अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बार मुकाबला सिर्फ राजनीतिक भाषणों का ही नहीं है. दूर-दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं का दिल जीतने के लिए खाने-पीने (मेन्यू) के इंतजाम में भी तीनों खेमों के बीच दिलचस्प होड़ लगी है.

ममता बनर्जी गुट (कालीघाट टीएमसी)

पार्टी में हुए विद्रोह और हालिया चुनावी झटकों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले धड़े के लिए यह रैली एक बड़े ‘लिटमस टेस्ट’ की तरह है.

  • नया वेन्यू : कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के मद्देनजर इस बार वेन्यू में बड़ा बदलाव किया गया है. 15 साल में पहली बार एस्प्लेनेड की बजाय यह रैली बिरला प्लेनेटेरियम के सामने आयोजित हो रही है, जहां कोर्ट ने अधिकतम 2,500 से 3,000 समर्थकों के जुटने की ही अनुमति दी है.
  • मेन्यू (भोजन): ममता बनर्जी गुट ने हमेशा की तरह सादगी और बंगाल की पारंपरिक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यकर्ताओं के लिए खिचड़ी, लाबड़ा (मिश्रित सब्जी) और चटनी का खास प्रबंध किया है. कुछ कैंपों में कार्यकर्ताओं के लिए दाल-भात और सब्जी की व्यवस्था भी की गयी है.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी का गंभीर आरोप- मनीष गुप्ता को बचाने के लिए ममता बनर्जी ने दबाकर रखी ‘21 जुलाई कमीशन’ की रिपोर्ट

रीतब्रत बनर्जी गुट (बागी टीएमसी)

कमरहट्टी के विधायक मदन मित्रा, अरूप रॉय और फिरहाद हकीम जैसे पुराने नेताओं के समर्थन वाला यह बागी धड़ा खुद को ‘असली टीएमसी’ साबित करने की होड़ में है.

वेन्यू और तेवर : यह गुट कोलकाता के मेयो रोड पर महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने अपना अलग शहीद दिवस मना रहा है. इस गुट के नेताओं ने साफ कर दिया है कि उनके कार्यक्रम में कोई नाच-गाना या तड़क-भड़क नहीं होगी, बल्कि शहीदों को बेहद गंभीर और गरिमामयी श्रद्धांजलि दी जायेगी.

मेन्यू (Menu): इस खेमे ने अपने समर्थकों को आकर्षित करने के लिए मेन्यू को थोड़ा खास बनाया है. इनके कैंपों में कार्यकर्ताओं के लिए सोयाबीन की सब्जी, दाल, भात (चावल) और पापड़ के साथ-साथ कई जगहों पर अंडे की कढ़ी (एग करी) परोसने की भी तैयारी है.

ये भी पढ़ें: कल का मौसम : 21 जुलाई को उत्तर बंगाल के 3 जिलों में भारी वर्षा और दक्षिण बंगाल में तूफानी हवाओं का अलर्ट

शहीद मीनार के पास कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल का सोमवार की शाम ऐसा था नजारा.

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस (INC)

मूल रूप से 1993 का यह आंदोलन ममता बनर्जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के बैनर तले ही हुआ था, इसलिए कांग्रेस इस बार अपनी खोयी हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है.

  • वेन्यू : कांग्रेस एस्प्लेनेड इलाके में अपनी अलग सभा कर रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को एकजुट कर राज्य में कांग्रेस के पुनरोद्धार की उम्मीद लगाये बैठे हैं.
  • मेन्यू (Menu): कांग्रेस कैंपों में मुख्य रूप से मुड़ी-गुड़ (मुरमुरा और गुड़), चाय-बिस्कुट के साथ-साथ दोपहर के भोजन के लिए सब्जी-पूरी और खिचड़ी का इंतजाम किया गया है.

ये भी पढ़ें: टीएमसी नेता बोले- चोरों और लुटेरों ने पार्टी को बर्बाद किया, इन्हीं की वजह से हारे चुनाव

काकोली घोष दस्तीदार का दिल्ली में राजघाट मार्च

इन तीन रैलियों के अलावा, टीएमसी के उन 20 लोकसभा सांसदों का समूह, जो हाल ही में NCPI में शामिल हो चुका है, उसकी अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार इस दिन को नयी दिल्ली के राजघाट पर मना रही हैं. उन्होंने भी 1993 के गोलीकांड में मनीष गुप्ता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए टीएमसी नेतृत्व को घेरा है.

ये भी पढ़ें: 21 जुलाई की रैली में खूनी संघर्ष की आशंका! मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा

कोलकाता पुलिस हाई अलर्ट

21 जुलाई की इस अभूतपूर्व सियासी जंग और अलग-अलग चौकों पर सज रहे खान-पान के प्रबंधों को देखते हुए कोलकाता पुलिस और राज्य प्रशासन हाई अलर्ट पर है, ताकि दोनों गुटों के समर्थकों के बीच किसी भी संभावित हिंसक टकराव को टाला जा सके. मदन मित्रा ने आशंका व्यक्त की है कि कोलकाता की सड़क पर रैली के दौरान खून-खराबा हो सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mithilesh Jha

Published by: Amitabh Kumar

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >