एक मार्च को कोलकाता आयेंगे अमित शाह

कोलकाता : पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता आ रहे हैं. इस बार उनका कोलकाता दौरा एक मार्च को होगा. श्री शाह का कोलकाता दौरा सीएए और एनआरसी पर लोगों को जागरूक करना है, तो दूसरी तरफ पार्टी को साल 2021 के विधानसभा चुनाव के पहले सांगठनिक रूप से मजबूत करना […]

कोलकाता : पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता आ रहे हैं. इस बार उनका कोलकाता दौरा एक मार्च को होगा. श्री शाह का कोलकाता दौरा सीएए और एनआरसी पर लोगों को जागरूक करना है, तो दूसरी तरफ पार्टी को साल 2021 के विधानसभा चुनाव के पहले सांगठनिक रूप से मजबूत करना भी है.

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष के मुताबिक भाजपा के नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में पूरे देश में लोग अभिनंदन जुलूस निकाल रहे हैं. लोगों को सीएए के बारे में जागरूक किया जा रहा है. इस दौरान श्री शाह के सम्मान में सभा का भी आयोजन किया जायेगा. जगह फिलहाल तय नहीं है. इसका फैसला जल्द कर लिया जायेगा. हालांकि श्री शाह का कोलकाता दौरा तो तय हो चुका है.

लेकिन अभी तक गृह विभाग से कोई आधिकारिक सूचना प्रदेश भाजपा के दफ्तर में नहीं पहुंची है. भाजपा श्री शाह को कई कार्यक्रमों में शामिल करने का लक्ष्य लेकर आगे चल रही है. अपने कार्यक्रमों के माध्यम से श्री शाह लोगों को इस कानून की जरूरतों को समझायेंगे.

आरोप है कि भाजपा की अभिनंदन यात्रा को पुलिस जबरन रोक रही है. दूसरी ओर, मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी सीएए के विरोध में लगातार एक के बाद एक कार्यक्रम कर रही हैं. इससे भाजपा का आंदोलन लोगों के सामने नहीं आ पा रहा है. इस कमी को श्री शाह के माध्यम से प्रदेश भाजपा पूरा करना चाह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >