इकबालपुर में बच्ची को शराब पिला कर गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

कोलकाता : पर्णश्री इलाके की 12 वर्षीया बच्ची को इकबालपुर स्थित एक घर में ले जाकर शराब पिला कर गैंगरेप करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. होश आने पर बच्ची पर्णश्री थाने में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को पूरी जानकारी दी. वारदात स्थल इकबालपुर इलाके में होने के बावजूद ‘जीरो एफआइआर’ के […]

कोलकाता : पर्णश्री इलाके की 12 वर्षीया बच्ची को इकबालपुर स्थित एक घर में ले जाकर शराब पिला कर गैंगरेप करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. होश आने पर बच्ची पर्णश्री थाने में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को पूरी जानकारी दी. वारदात स्थल इकबालपुर इलाके में होने के बावजूद ‘जीरो एफआइआर’ के तहत पर्णश्री थाने की पुलिस ने बच्ची के साथ गैंगरेप होने की शिकायत दर्ज कर इस मामले में चारों आरोपी अमरजीत चोपाल (21), मनोज शर्मा (21), विकास मल्लिक (25) और रितिक राम (25) को गिरफ्तार कर लिया.

घटनास्थल इकबालपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण इसकी जांच का दायित्व इकबालपुर थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो पर्णश्री व दो इकबालपुर इलाके के रहनेवाले हैं. शनिवार को सभी को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा.
क्या है मामला : पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका एक दोस्त उसे इकबालपुर इलाके में एक पार्टी में शामिल होने के लिए ले गया था. वहां तीन अन्य युवक मौजूद थे. वहां पार्टी के दौरान जबरन उसे शराब पिलाकर उसके साथ चारों ने गैंगरेप किया. शराब का नशा टूटने पर पीड़िता को इसका अहसास हुआ, तब वह पर्णश्री थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो पता चला कि बच्ची कक्षा सात की छात्रा है. गुरुवार शाम को दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. रात तक घर नहीं लौटने पर पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत पर्णश्री थाने में दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >