चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

कोलकाता : लालबाजार के एंटी बग्लरी विभाग की टीम ने तिलजला थाने की पुलिस के साथ मिलकर चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम मिठू खान व बॉबी राय है. दोनों को सोनारपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से दो लाख रुपये के चोरी […]

कोलकाता : लालबाजार के एंटी बग्लरी विभाग की टीम ने तिलजला थाने की पुलिस के साथ मिलकर चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम मिठू खान व बॉबी राय है. दोनों को सोनारपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से दो लाख रुपये के चोरी के जेवरात जब्त किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिकनिक गार्डेन रोड के निवासी मनोरंजन मंडल ने घर से दो लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी.

जांच में पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और गुप्त जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपियों ने और भी कहां इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया था, इस बारे में दोनों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >