कल से तीन दिनों तक हो सकती है बारिश

कोलकाता : अलीपुर मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जतायी है. चार फरवरी से राज्य के पश्चिमी जिलों में बारिश होगी. बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बीरभूम में शाम चार बजे से बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने सात […]

कोलकाता : अलीपुर मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जतायी है. चार फरवरी से राज्य के पश्चिमी जिलों में बारिश होगी. बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बीरभूम में शाम चार बजे से बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने सात फरवरी तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश होने संभावना जतायी है.

गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी में निम्नदबाव की स्थिति बनी हुई है. मंगलवार से आसमान में बादल छाये रहेंगे. रविवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. वहीं, पिछले 24 घंटों में, कोलकाता का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. अगले 24 घंटों में, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >