इतिहास के अहम पक्षों को किया गया नजरअंदाज

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे. राजभवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि उन्होंने कुछ वित्तीय मांगों के साथ पीएम से मुलाकात की. उन्होंने राज्य के हिस्से […]

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे. राजभवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि उन्होंने कुछ वित्तीय मांगों के साथ पीएम से मुलाकात की. उन्होंने राज्य के हिस्से के 28 हजार करोड़ रुपये मांगे.

इसके अलावा पीएम के साथ सीएए, एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर बात हुई. शाम में प्रधानमंत्री ने ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर स्थित ब्रिटिश राज की चार पुनर्विकसित विरासती इमारतों को राष्ट्र को समर्पित किया. इसमें ओल्ड करेंसी बिल्डिंग के साथ बेलवेडियर हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल शामिल है.
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से दुनिया को रू-ब-रू कराया जायेगा. पीएम ने कहा कि आजादी के बाद लिखे गये देश के इतिहास में कई पहलुओं की अनदेखी की गयी है और यह वह नहीं है जो हम पढ़ते हैं या परीक्षा में लिखते हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा से भरे इस युग में राष्ट्र की अंतरात्मा को जगाना बहुत अहम है.
मोदी ने कहा : यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि ब्रिटिश शासन के दौरान और आजादी के बाद भी जो इतिहास लिखा गया उनमें कई महत्वपूर्ण अध्यायों की अनदेखी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >