सीएए व एनआरसी वापस लेने के लिए पीएम करें हस्तक्षेप : ममता
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), 2019 के संदर्भ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह मामले में हस्तक्षेप करें और सुनिश्चित करें कि कानून तुरंत वापस लिया जाये. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह ‘जन-विरोधी’ कानून और पूरे […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), 2019 के संदर्भ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह मामले में हस्तक्षेप करें और सुनिश्चित करें कि कानून तुरंत वापस लिया जाये.
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह ‘जन-विरोधी’ कानून और पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की योजना वापस लें.
अपनी अपील में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि यह किसी राजनीतिक जीत या हार के बारे में नहीं है. यह हमारे देश का मसला है. सीएए और एनआरसी को वापस लिया जाये. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने देश पर गर्व है. उन्हें अपने देशवासियों पर पूरा भरोसा है.