60 किलो का कछुआ बरामद

खड़गपुर : दासपुर थाना अंतर्गत दुधकुमड़ा गांव के राजवंशीपाड़ा से पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने गोपाल धाड़ा के घर से एक विशाल आकार का कछुआ बरामद किया, जिसका वजन साठ किलो बताया जा रहा है. विशाल आकार वाले कछुआ को देखने के लिए आसपास गांव के लोगों की भीड़ उमड़ी. गौरतलब है कि […]

खड़गपुर : दासपुर थाना अंतर्गत दुधकुमड़ा गांव के राजवंशीपाड़ा से पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने गोपाल धाड़ा के घर से एक विशाल आकार का कछुआ बरामद किया, जिसका वजन साठ किलो बताया जा रहा है. विशाल आकार वाले कछुआ को देखने के लिए आसपास गांव के लोगों की भीड़ उमड़ी.

गौरतलब है कि इलाके में स्थित रूपनारायण नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका था. जाल में मछली की जगह विशाल आकार का कछुआ फंस गया. गोपाल कछुआ को अपने घर में लाकर उसे बेचने के फिराक में था, लेकिन इस बारे में पुलिस और वन अधिकारियों को गुप्त जानकारी पहले ही मिल चुकी थी.

पुलिस की मदद से वन अधिकारियों ने अभियान चला कर विशाल कछुआ को बरामद किया. घाटाल रेंज के फारेस्टर विश्वनाथ मुदिकारा का कहना है कि बरामद कछुआ का आकार काफी बड़ा है. पहले कछुआ को फारेस्ट कार्यालय ले जाकर उसका इलाज किया जायेगा. स्वस्थ्य होने के बाद उसे फिर से नदी में छोड़ दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >