करीमपुर में भाजपा उम्मीदवार पर हमला

भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश मजूमदार को लात मार कर झाड़ी में गिरा दिया कोलकाता : एक बार फिर बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा का नजारा देखने को मिला. इस बार विधानसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव का मामला है. करीमपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार तथा प्रदेश […]

भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश मजूमदार को लात मार कर झाड़ी में गिरा दिया

कोलकाता : एक बार फिर बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा का नजारा देखने को मिला. इस बार विधानसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव का मामला है. करीमपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार को हिंसा का सामना करना पड़ा.
घटना करीमपुर के पिपलखोला की है. सुबह करीब 11.30 जयप्रकाश मजूमदार जब एक मतदान केंद्र में जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके सामने कुछ लोग आ गये और ‘गो बैक’ के नारे लगाने लगे. अचानक उन्होंने श्री मजूमदार पर घूंसे और थप्पड़ों की बारिश शुरू कर दी. इसके बाद उन्हें लात मार कर झाड़ियों में गिरा दिया गया.
गौरतलब है कि उस वक्त मौके पर राज्य पुलिस और केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद थे. उनके सामने ही भाजपा उम्मीदवार पर हमला किया गया. इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने कहा कि उन्होंने श्री मजूमदार से बात की है. वह हमले के बावजूद मैदान में डटे रहे. इस बाबत भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भी भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >