अंडे के बाद अब प्लास्टिक के चावल का आतंक

चटर्जी हाट थाना अंतर्गत बैतोर इलाके की है घटना भात का गोला बना कर फेंकने पर चार से पांच फुट तक उछला हावड़ा : प्लास्टिक के अंडे के बाद अब प्लास्टिक के चावल का मामला सामने आया है. चटर्जी हाट थाना अंतर्गत बैतोर इलाके में एक परिवार में प्लास्टिक चावल का आतंक मचा है. हालांकि […]

चटर्जी हाट थाना अंतर्गत बैतोर इलाके की है घटना

भात का गोला बना कर फेंकने पर चार से पांच फुट तक उछला
हावड़ा : प्लास्टिक के अंडे के बाद अब प्लास्टिक के चावल का मामला सामने आया है. चटर्जी हाट थाना अंतर्गत बैतोर इलाके में एक परिवार में प्लास्टिक चावल का आतंक मचा है. हालांकि अभी तक किसी तरह की जांच नहीं हुई है. परिजनों ने बताया कि भात बनने के बाद उसे जब गोला बनाकर जमीन पर फेंका गया, तो वह गेंद की तरह चार से पांच फीट तक उछला. पीड़ित परिवार, स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग कर रहा है.
साथ ही मीडिया कर्मियों से भी इस चावल की जांच कराने की गुहार लगायी है. मकान मालिक निमाई बनर्जी ने बताया कि पिछले दिनों उसने स्थानीय मोदीखाना से चावल खरीदा था. उसी चावल का घर पर भात बन रहा था. दो-तीन दिनों से उनके पेट में दर्द शुरू हुआ है. पत्नी व बेटी ने भी दर्द की शिकायत की.
दर्द बहुत अधिक नहीं था, इसलिए किसी ने डॉक्टर की सलाह नहीं ली. सोमवार को निमाई खाना खाने बैठे. भात को हाथ में लेने के बाद उन्हें कुछ अजीब सा लगा. प्लास्टिक अंडा होने की खबर उन्हें पता थी. उन्होंने भात का एक गोला बनाया और गेंद की तरह जमीन पर पटक दिया. पटकते ही गोला चार से पांच फीट तक उछला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >