पश्‍चिम बंगाल उपचुनाव: तीन विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह नौ बजे तक 13.81 प्रतिशत वोटिंग

18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे सात लाख से अधिक मतदाताकोलकाता : पश्‍चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों कालियागंज, करीमपुर और खड़गपुर सदर में उपचुनाव के तहत सोमवार को मतदान जारी है. इन तीन सीटों पर कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू है जो शाम पांच […]

18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे सात लाख से अधिक मतदाता
कोलकाता :
पश्‍चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों कालियागंज, करीमपुर और खड़गपुर सदर में उपचुनाव के तहत सोमवार को मतदान जारी है. इन तीन सीटों पर कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू है जो शाम पांच बजे तक चलेगी. सुबह नौ बजे तक कालियागंज में 14.13 प्रतिशत, करीमपुर में 14.71 प्रतिशत, खड़गपुर सदर में 12.60 प्रतिशत मतदान हो चुका है. यानी नौ बजे तक कुल 13. 81 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. आपको बता दें कि सात लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

गौरतलब है कि उत्तर दिनाजपुर की कालियागंज सीट पर तृणमूल, भाजपा, माकपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा अन्य पंजीकृत पार्टियों ने दो उम्मीदवार उतारे हैं. एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है. नदिया जिले की करीमपुर सीट पर तृणमूल, भाजपा और माकपा के उम्मीदवारों के अलावा एक अन्य राजनीतिक दल का भी प्रत्याशी भाग्य आजमा रहा है.

खड़गपुर सदर में तृणमूल, भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के दो उम्मीदवार तथा तीन निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल के अलावा राज्य पुलिस के सशस्त्र जवान भी तैनात हैं. सभी बूथों पर वीडियोग्राफी या फिर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है. सुबह छह बजे से ही राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. सभी बूथों में वीवीपैट मशीन की व्यवस्था की गयी है.

कालियागंज

कुल मतदाता 2,68,969

पुरुष मतदाता 1,39,551

महिला मतदाता 1,29,410

तृतीय लिंग 08

कुल उम्मीदवार 06

मतदान केंद्र 270

करीमपुर

कुल मतदाता 2,40,769

पुरुष मतदाता 1,24,124

महिला मतदाता 1,16,641

तृतीय लिंग 04

कुल उम्मीदवार 04

मतदान केंद्र 261

खड़गपुर सदर

कुल मतदाता 2,24,338

पुरुष मतदाता 1,10,704

महिला मतदाता 1,13,627

तृतीय लिंग 07

कुल उम्मीदवार 08

मतदान केंद्र 270

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >