हवाई जहाज में छूट गया आइपैड पोर्ट इलाके में मिला

घर पहुंचने के बाद पीड़ित यात्री ने इकबालपुर थाने में दर्ज करायी थी इसकी शिकायत यांत्रिक उपकरणों की मदद से इकबालपुर थाने की पुलिस ने जब्त किया आइपैड कोलकाता : अहमदाबाद से कोलकाता लौटने के दौरान एक यात्री का कीमती आइपैड हवाई जहाज में छूट गया था. घर लौटने पर याद आने के बाद पीड़ित […]

घर पहुंचने के बाद पीड़ित यात्री ने इकबालपुर थाने में दर्ज करायी थी इसकी शिकायत

यांत्रिक उपकरणों की मदद से इकबालपुर थाने की पुलिस ने जब्त किया आइपैड
कोलकाता : अहमदाबाद से कोलकाता लौटने के दौरान एक यात्री का कीमती आइपैड हवाई जहाज में छूट गया था. घर लौटने पर याद आने के बाद पीड़ित यात्री ने इकबालपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. इसपर कार्रवाई करते हुए इकबालपुर थाने के ओसी अमानुल्लाह अमन के निर्देश पर सब-इंस्पेक्टर अमृत मुखर्जी के नेतृत्व में बनी एक टीम ने इकबालपुर इलाके के मोमिनपुर में स्थित देवी चौधरी रोड में एक मकान से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया. शिकायत करनेवाले यात्री का नाम शरद कुमार शर्मा है.
वह एक बड़ी कंपनी में अधिकारी हैं और अलीपुर इलाके में रहते हैं. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि लैंडिंग के दौरान हड़बड़ी में वह अपना आइपैड फ्लाइट में ही भूल गये थे. घर पहुंचने पर उन्हें इसकी याद आयी, तो उन्होंने इकबालपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. यांत्रिक उपकरणों की मदद से पुलिस को पता चला कि आइपैड इकबालपुर इलाके में ही है.
इसके बाद काफी कोशिश के बाद उन्होंने देवी चौधरी रोड में एक व्यक्ति के पास से उसे जब्त किया. उस व्यक्ति ने कहा कि वह लावारिस आइपैड देखकर इसे अपने साथ घर ले आये थे. वह थाने में इसे सौंपनेवाले ही थे, इसके पहले पुलिस उनतक पहुंच गयी. उस आइपैड को सुरक्षित शरद कुमार शर्मा के हवाले कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >