विक्टोरिया में राज्यपाल ने सुने रफी के गीत

कोलकाता : राजभवन के साथ आमलोगों की दूरी को पाटने में लगे जगदीप धनखड़ अपने अंदाज में पहचान बनाने लगे हैं. मामला किसी विषय पर बेबाक टिप्पणी का हो या आमलोगों के साथ घुलमिल जाने का. राज्यपाल हर मामले में अपने निराले अंदाज से नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह विक्टोरिया में […]

कोलकाता : राजभवन के साथ आमलोगों की दूरी को पाटने में लगे जगदीप धनखड़ अपने अंदाज में पहचान बनाने लगे हैं. मामला किसी विषय पर बेबाक टिप्पणी का हो या आमलोगों के साथ घुलमिल जाने का. राज्यपाल हर मामले में अपने निराले अंदाज से नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह विक्टोरिया में प्रात: भ्रमण करने आनेवाले लोग भी शामिल हो गये.

अचानक सुबह अपनी पत्नी के साथ राज्यपाल विक्टोरिया पहुंच गये. राज्यपाल को अपने पास देख कर पहले तो लोग चौंक गये, लेकिन इसी बीच उनके सरल व्यवहार को देखते हुए लोग उनसे घुल मिल गये. इसके बाद तो लोगों में सेल्फी लेने धूम मच गयी. हंसते हुए राज्यपाल ने सबको मौका दिया. इस बीच कई लोग अपनी समस्याओं से राज्यपाल से अवगत कराया तो वह ध्यानपूर्वक सुने और हर संभव समाधान का भरोसा दिया. राज्यपाल खुश मिजाज नजर आ रहे थे. इसी बीच बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा गायक मोहम्मद रफी का जिक्र किया.

राज्यपाल के रफी प्रेम को देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने विक्टोरिया के रफी नाम से मशहूर वहां के नियमित प्रात: भ्रमणकारी एजाज युसूफ को बुला लिया. वहां के लोगों को रफी के नगमें सुनाते हुए वह प्रात:भ्रमणकारियों के बीच मशहूर हैं. लिहाजा उन्होंने राज्यपाल को निराश नहीं किया. रफी के नगमों को सुन कर आनंदित राज्यपाल सबसे मिल कर वापस राजभवन लौट गये. साथ ही लोगों को यह संदेश भी दिया कि वह औरो‍ं से जरा हट कर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >