ममता के आवास पर हुई काली पूजा, शामिल हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस और राजभवन के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ रविवार को काली पूजा में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे और वहां करीब दो घंटे तक रहे. ममता ने घर से बाहर आकर धनखड़ और उनकी पत्नी […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस और राजभवन के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ रविवार को काली पूजा में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे और वहां करीब दो घंटे तक रहे. ममता ने घर से बाहर आकर धनखड़ और उनकी पत्नी का अभिवादन किया और उन्हें अपने साथ आवास के भीतर ले गईं. मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों सौहार्दपूर्ण ढंग से बातचीत करते हुए दिखाई दिए. धनखड़ ने कहा, ‘‘मैं यहां आकर खुश हूं.
कई लोगों से मुलाकात हुई. मैंने वो गीत सुने जो मुख्यमंत्री ने लिखे हैं. मैंने उनसे आग्रह किया कि वह मुझे अपने गीतों का सीडी दें.” कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहने राज्यपाल ने मौके पर मौजूद राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और तृणमूल नेताओं से भी बातचीत की. ममता के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने धनखड़ के साथ गर्मजोशी दिखाई. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ को काली पूजा के मौके पर अपने आवास पर आमंत्रित किया था. इससे पहले राज्यपाल ने ‘भाई दूज’ के मौके पर ममता के आवास जाने की इच्छा जताई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >