2020 में हो सकता है कॉलेजों में छात्र संसद का चुनाव

कोलकाता : विभिन्न छात्र संगठनों से बातचीत करने के बाद शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने संकेत दिया है कि साल 2020 से काॅलेजों में छात्र संसद का चुनाव शुरू हो सकता है. उल्लेखनीय है कि राज्य के कॉलेजों में 2016-17 शिक्षा वर्ष से छात्र संसद का चुनाव बंद हुआ था. सरकार शिक्षण संस्थानों को राजनीति […]

कोलकाता : विभिन्न छात्र संगठनों से बातचीत करने के बाद शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने संकेत दिया है कि साल 2020 से काॅलेजों में छात्र संसद का चुनाव शुरू हो सकता है. उल्लेखनीय है कि राज्य के कॉलेजों में 2016-17 शिक्षा वर्ष से छात्र संसद का चुनाव बंद हुआ था. सरकार शिक्षण संस्थानों को राजनीति से मुक्त रखना चाहती थी. इसके लिए वह सेंट जेवियर्स काॅलेज की तर्ज पर गैर राजनीतिक छात्र काउंसिल बनाना चाहती थी.

राज्य सरकार के इस फैसले का सभी छात्र संगठनों ने विरोध किया था. शिक्षा मंत्री ने सभी संगठनों से बात की, तो हर कोई छात्रों द्वारा चुनी गयी छात्र संसद की हिमायत की. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि वह छात्र संसद का चुनाव 2020 में कराने का मन बना लिया है. शिक्षा मंत्री से संकेत मिलने के बाद तृणमूल छात्र परिषद सक्रिय हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >