मालगाड़ी से इंजन हुआ अलग

हावड़ा : दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-खड़गपुर शाखा सेक्शन के सांतरागाछी स्टेशन के पहले 12 नंबर गेट के पास एक मालगाड़ी से इंजन अलग हो गया. मालगाड़ी डाउन लाइन से शालीमार स्टेशन की ओर जा रही थी. कपलिंग टूटते ही चालक ने ब्रेक लगाकर इंजन को रोक दिया हालांकि इस घटना में किसी के हताहत […]

हावड़ा : दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-खड़गपुर शाखा सेक्शन के सांतरागाछी स्टेशन के पहले 12 नंबर गेट के पास एक मालगाड़ी से इंजन अलग हो गया. मालगाड़ी डाउन लाइन से शालीमार स्टेशन की ओर जा रही थी. कपलिंग टूटते ही चालक ने ब्रेक लगाकर इंजन को रोक दिया हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कुछ हावड़ागामी लोकल ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा. बताया जा रहा है

कि मालगाड़ी के वहां रुक जाने से पटरी के कुछ प्वायंट्स ब्लॉक हो गये, जिससे तीन से चार लोकल और मेल ट्रेन को सांतरागाछी स्टेशन के पहले रोकना पड़ा. दपूरे से मिली जानकारी के अनुसार, लोकल ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. मिडिल लाइन से ट्रेनों को हावड़ा भेजा गया. वहीं ऑफिस टाइम में ट्रेनों के विलंब होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई. पुरुष यात्रियों के साथ महिला यात्री भी लोकल ट्रेन से नीचे उतर कर रेलवे लाइन होते हुए सांतरागाछी स्टेशन पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >