पश्चिम बंगाल : मालदा में एक लाख के नकली नोट बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

मालदा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक व्यक्ति को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है. जब्त किये गये नकली नोट एक लाख रुपये मूल्य के हैं. जिला पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने कलिअचक थानाक्षेत्र में शाहबाजपुर गांव में छापा मारा. […]

मालदा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक व्यक्ति को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है. जब्त किये गये नकली नोट एक लाख रुपये मूल्य के हैं. जिला पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने कलिअचक थानाक्षेत्र में शाहबाजपुर गांव में छापा मारा.

इस छापेमारी में 36 वर्षीय रफीकुल मोमिन को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 2000 रुपये के 50 नकली नोट भी बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत कलिअचक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >