राज्यपाल ने लौटाये समाजसेवी संस्थाओं से मिले अनुदान

कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक अक्तूबर 2019 से महानगर में कई पूजा पंडालाें का उद्घाटन किया. इसके बाद कई आयोजक कमेटियों ने राज्यपाल के कल्याण कोष के लिए चेक के माध्यम से अनुदान दिया था. लेकिन राज्यपाल ने किसी भी चैरिटेबल ट्रस्ट व सामाजिक संस्था से अनुदान नहीं लेने का फैसला किया है. […]

कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक अक्तूबर 2019 से महानगर में कई पूजा पंडालाें का उद्घाटन किया. इसके बाद कई आयोजक कमेटियों ने राज्यपाल के कल्याण कोष के लिए चेक के माध्यम से अनुदान दिया था.

लेकिन राज्यपाल ने किसी भी चैरिटेबल ट्रस्ट व सामाजिक संस्था से अनुदान नहीं लेने का फैसला किया है. अत: उन्होंने सभी पूजा आयोजक कमेटियों को धन्यवाद देते हुए अनुदान के रूप में मिले चेक को उन्हें वापस कर दिया है. यह जानकारी राज्यपाल के प्रेस सचिव मानव बंद्योपाध्याय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >