आज भाजपा में शामिल होंगे सब्यसाची

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हाथों थामेंगे पार्टी का झंडा पार्थ चटर्जी ने कहा- दत्त नहीं छोड़ेंगे तृणमूल कोलकाता : विधाननगर के पूर्व मेयर और राजारहाट से तृणमूल विधायक सब्यसाची दत्त भाजपा में शामिल होंगे. वह मंगलवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा का झंडा थाम […]

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हाथों थामेंगे पार्टी का झंडा

पार्थ चटर्जी ने कहा- दत्त नहीं छोड़ेंगे तृणमूल
कोलकाता : विधाननगर के पूर्व मेयर और राजारहाट से तृणमूल विधायक सब्यसाची दत्त भाजपा में शामिल होंगे. वह मंगलवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा का झंडा थाम कर पार्टी में शामिल होंगे. कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय समेत कई शीर्ष नेता उपस्थिति रहेंगे. दत्त के साथ ही उनके समर्थक भी भाजपा का दामन थामेंगे.
लगभग सात माह पूर्व सब्यसाची दत्त के घर मुकुल राय के जाने के बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही थीं. दत्त तृणमूल कांग्रेस में रहते हुए भी पार्टी से खफा चल रहे थे.
वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ ही मोर्चा खोलते नजर आये. उनके इस बागी तेवर के कारण उन्हें विधाननगर नगर निगम के मेयर पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. उन्हें मेयर पद से हटा कर कृष्णा चक्रवर्ती को मेयर बनाया गया.
दत्त 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर सॉल्टलेक में आयोजित यज्ञ में शामिल हुए थे. वह मुकुल राय के काफी करीबी माने जाते हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर दत्त ने कहा: हां, मैं भाजपा में शामिल होनेवाला हूं. उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस अब जनता की पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक पारिवारिक उद्यम बन गयी है.
मैं मंगलवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले अमित शाह जी के कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो जाऊंगा. इस बीच, राज्य के शिक्षा मंत्री और तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि सब्यसाची दत्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संघर्ष के दिनों के साथी हैं. वह तृणमूल कभी नहीं छोड़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >