एनआरसी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस का प्रदर्शन

कोलकाता : एक ओर एनआरसी के समर्थन में भाजपा रैली और सभाएं कर रही है, तो दूसरी ओर इसके विरोध में तृणमूल और कांग्रेस समर्थक सड़क पर उतर गये हैं. रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के भ्यावला हाॅल्ट स्टेशन के पास कांग्रेस समर्थकों ने एनआरसी के विरोध में रेल अवरोध किया. हासनाबाद-सियालदह लाइन में […]

कोलकाता : एक ओर एनआरसी के समर्थन में भाजपा रैली और सभाएं कर रही है, तो दूसरी ओर इसके विरोध में तृणमूल और कांग्रेस समर्थक सड़क पर उतर गये हैं. रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के भ्यावला हाॅल्ट स्टेशन के पास कांग्रेस समर्थकों ने एनआरसी के विरोध में रेल अवरोध किया.

हासनाबाद-सियालदह लाइन में इस अवरोध के कारण कुछ देर तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. उत्तर 24 परगना जिले के कांग्रेस के महासचिव बाबू गाजी विश्वजीत राय के नेतृत्व में यह अवरोध किया गया. दूसरी ओर, बादूड़िया नगरपालिका के चेयरमैन तुषार सिंह के नेतृत्व में पार्षद ने मिलकर एनआरसी के विरोध में रैली निकाली, जो बशीरहाट मछलंदपुर रोड से शुरू होकर पांच किलोमीटर तक गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >