रेल लाइन पर लड़ रहे थे दो भाई, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

कोलकाता : दमदम कैंटोनमेंट इलाके में रेल लाइन पर लड़ रहे दो भाइयों की अचानक पटरी पर आयी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी. दोनों की पहचान उमेश बासफोर (27) और लालन बासफोर (40) के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों एक […]

कोलकाता : दमदम कैंटोनमेंट इलाके में रेल लाइन पर लड़ रहे दो भाइयों की अचानक पटरी पर आयी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी. दोनों की पहचान उमेश बासफोर (27) और लालन बासफोर (40) के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों एक दूसरे से झगड़ने लगे थे.

एक भाई ने दूसरे पर लोहे के रॉड से हमला शुरू किया था और लड़ते-लड़ते दोनों रेलवे लाइन पर आ गये थे. उसी समय अचानक सियालदह की ओर जानेवाली एक डाउन ट्रेन पटरी पर आ गयी. लोग चिल्ला चिल्ला कर उन दोनों को पटरी से हटने के लिए कह रहे थे लेकिन दोनों ने बात नहीं सुनी और उसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गये. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >