अब स्कूल से गैरहाजिर नहीं रह सकते विद्यार्थी

कोलकाता : राज्य के सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूलों को यह निर्देश दिया गया है कि लगातार कक्षा में गैरहाजिर रहने वाले छात्रों पर नजर रखी जाये. अगर छात्र कक्षाओं में नहीं आयेंगे तो वे इंटरनल टर्मिनल परीक्षाओं में सफल नहीं हो सकते हैं. इसको ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को लगातार स्कूल में आने के लिए […]

कोलकाता : राज्य के सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूलों को यह निर्देश दिया गया है कि लगातार कक्षा में गैरहाजिर रहने वाले छात्रों पर नजर रखी जाये. अगर छात्र कक्षाओं में नहीं आयेंगे तो वे इंटरनल टर्मिनल परीक्षाओं में सफल नहीं हो सकते हैं. इसको ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को लगातार स्कूल में आने के लिए आकर्षित करना होगा. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से एक विशेष सूचना जारी की गयी है. स्कूल शिक्षा विभाग के एसआइ देवाशीष सरकार ने बताया कि छात्रों को नियमित उपस्थित रहना होगा.

इसके लिए शिक्षकों को ट्रेंड किया जा रहा है. यह स्कूल की जिम्मेदारी होगी कि वह छात्र तक टाइम-टेबल पहुंचाये व उनको टेस्ट के बारे में बताये. स्कूलों को विद्यार्थियों की उपस्थिति व यूनिट टेस्ट के समस्त तथ्य स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल ‘बंगलार शिक्षा’ पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है.
इस विषय में हाल ही में जिला इन्सपेर्क्ट ऑफ स्कूलों की ओर से एक सूचना जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि अब स्कूलों में भी बच्चों की पर्याप्त उपस्थिति होनी चाहिए. इस पर शिक्षकों को अपडेट रहना होगा व गैरहाजिर रहने वाले बच्चों को अलग से चिन्हित करना होगा. पैरेंट्स मीटिंग के जरिये अभिभावकों को जागरूक किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >