बंगाल में धारा 356 लगाने की बन रही है परिस्थिति : राहुल सिन्‍हा

– संदेशखाली हत्याकांड की सीबीआइ जांच कराने की मांग की कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि बंगाल में धारा 356 लगाने की परिस्थिति बन रही है. अब राज्य की जनता चाहती है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगायी जाए, ताकि बंगाल में शांति आये […]

– संदेशखाली हत्याकांड की सीबीआइ जांच कराने की मांग की

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि बंगाल में धारा 356 लगाने की परिस्थिति बन रही है. अब राज्य की जनता चाहती है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगायी जाए, ताकि बंगाल में शांति आये और विकास हो. श्री सिन्हा मंगलवार को श्यामबाजार पांच माथा मोड़ पर संदेशखाली हत्याकांड के दोषियों सजा देने की मांग को लेकर आयोजित तीन दिवसीय धरने में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में भाजपा के तीन कार्यकर्ता प्रदीप मंडल, सुकांत मंडल, देवदास मंडल की हत्या कर दी गयी थी, लेकिन हत्या का आरोपी शेख शाहजहां अभी खुलेआम घूम रहा है. पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है. इस धरने में पीड़ित परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया है, लेकिन अब बंगाल में धारा 356 लगाने की परिस्थिति बन गयी है.राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही दयनीय और भयंकर है. बैरकपुर के सीपी सांसद अर्जुन सिंह पर हमला कर रहे हैं. उनके सिर को फोड़ दिया जा रहा है. पूरे राज्य में हिंसा का वातावरण है. जिस तरह से शासन के अंत में माकपा हिंसा के बल पर राज्य को नियंत्रित करना चाहती थी.

उसी तरह से तृणमूल कांग्रेस भी हिंसा के बल पर शासन करना चाह रही है, लेकिन राज्य की जनता समझ गयी है और अगले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मत देगी, क्योंकि राज्य की जनता ने माकपा को सत्ता से इसलिए हटाया था कि राज्य में शांति और विकास होगा, लेकिन राज्य में न तो शांति है और न विकास है. दूसरी ओर, भाजपा के खिलाफ माकपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस तीनों इकट्ठा हो गये हैं, लेकिन भाजपा का गठबंधन जनता के साथ है और जनता भाजपा के साथ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >