सब भाजपा की साजिश, खुद अपना सिर फोड़ा है सांसद ने : ज्योतिप्रिय

कोलकाता : श्यामनगर की घटना को लेकर राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि यह सब भाजपा की साजिश है. भाजपा सांसद खुद अपना सिर फोड़ रहे हैं और आरोप पुलिस पर लगा रहे हैं. पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा के कारण ही बैरकपुर में शांति लौटी है और सांसद झूठा आरोप कमिश्नर पर ही […]

कोलकाता : श्यामनगर की घटना को लेकर राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि यह सब भाजपा की साजिश है. भाजपा सांसद खुद अपना सिर फोड़ रहे हैं और आरोप पुलिस पर लगा रहे हैं. पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा के कारण ही बैरकपुर में शांति लौटी है और सांसद झूठा आरोप कमिश्नर पर ही लगा रहे हैं.

यह सब अर्जुन सिंह की साजिश है. वह अपना सिर खुद फोड़े हैं और आरोप पुलिस पर लगा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बैरकपुर को भाजपा अशांत करने में जुटी हुई है. मंत्री ने कहा कि काफी दिनों के बाद बैरकपुर में शांति लौटी थी. लोग अपने कामों में लग गये थे. ऐसे में वहां फिर से हिंसा फैलाने से लोगों को काफी परेशानी होगी. लेकिन भाजपा को इसकी चिंता नहीं है. उसे तो अब अपनी राजनीति से मतलब है, इसलिए वह अशांति फैला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >