दूरगामी कुछ ट्रेनों में 50 प्रतिशत सीटें खाली रहने पर मिलेगी 25 प्रतिशत छूट

कोलकाता : शताब्दी, गतिमान, तेजस, डबल डेकर और इंटरसिटी ट्रेनों में घटती यात्रियों की संख्या से निपटने के लिए भारतीय रेलवे स्पेशल छूट देने का निर्णय लिया है. उक्त निर्णय केवलचेयरकार वाली बोगियों में ही लागू होगा. मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों में अधिकतम बेसिक किराये में 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. हालांकि […]

कोलकाता : शताब्दी, गतिमान, तेजस, डबल डेकर और इंटरसिटी ट्रेनों में घटती यात्रियों की संख्या से निपटने के लिए भारतीय रेलवे स्पेशल छूट देने का निर्णय लिया है. उक्त निर्णय केवलचेयरकार वाली बोगियों में ही लागू होगा. मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों में अधिकतम बेसिक किराये में 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी.

हालांकि यह तभी लागू होगा, जब ट्रेन की 50 प्रतिशत सीटें खाली रह गयी हों. ट्रेनों की खाली सीटों को देखते हुए जोन के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक इस संबंध में अंतिम निर्णय ले सकेंगे. खाली बोगी में ट्रेनों के बेसिक किराये में 25 फीसदी तक की छूट दी जायेगी. गौरतलब है कि इस तरह का एक सर्कुलर रेलवे बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >