अगले दो दिनों तक जारी रहेगी बारिश

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदबाव के कारण अगले दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बरिश की संभावना है. हालांकि मंगलवार और बुधवार को बारिश होगी, लेकिन गति में काफी कमी आयेगी. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी ओडिशा में चक्रवात की स्थिति है, जिसका प्रभाव राज्य पर भी पड़ा. मौसम […]

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदबाव के कारण अगले दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बरिश की संभावना है. हालांकि मंगलवार और बुधवार को बारिश होगी, लेकिन गति में काफी कमी आयेगी. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी ओडिशा में चक्रवात की स्थिति है, जिसका प्रभाव राज्य पर भी पड़ा.

मौसम विभाग के अधिकारी गणेश कुमार दास ने कहा कि निम्न दबाव की वजह से अगले कुछ दिन दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना है. जिले में पिछले कुछ दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. तब से तापमान में थोड़ी गिरावट आयी है. सोमवार को कोलकाता का उच्चतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. हालांकि मंगलवार को तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. इसके बाबजूद बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है. मॉनसून की शुरुआत में राज्य में वर्षा की कमी थी, लेकिन अब मामूली कमी रह गयी है. अगस्त की शुरुआत से राज्य के उत्तर से दक्षिण तक अच्छी बारिश हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >