तांत्रिक के कहने पर आठ सालों तक पत्नी पर जुल्म करता रहा

हावड़ा : एक बार फिर से समाज में फैले अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली. एक तांत्रिक के कहने पर सांसारिक सुख-शांति के लिये पति पिछले आठ सालों से हर सोमवार को अपनी को पीटता था जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. घटना सांकराइल थाना अंतर्गत हांसखाली पुल के पास की है. […]

हावड़ा : एक बार फिर से समाज में फैले अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली. एक तांत्रिक के कहने पर सांसारिक सुख-शांति के लिये पति पिछले आठ सालों से हर सोमवार को अपनी को पीटता था जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली.

घटना सांकराइल थाना अंतर्गत हांसखाली पुल के पास की है. मृतका का नाम माया साहनी है. घटना के बाद से आरोपी पति राजू साहनी फरार है. इस घटना के खिलाफ माया के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस राजू की तलाश कर रही है.
क्या है घटना
माया के परिजनों ने बताया कि दोनों के एक पुत्र और एक पुत्री हैं. शादी के बाद नाजीरगंज के पास हांसखाली पुल के पास एक मकान बनाकर राजू अपने परिवार के साथ रहने लगा.
बताया जाता है कि कुछ दिन सब कुछ ठीक चलने के बाद परिवार में अभाव व अशांति को लेकर वह परेशान रहने लगा और एक तांत्रिक के पास गया. तांत्रिक ने उसे सांसारिक सुख के लिए हर सोमवार को स्नान करने के बाद अपनी पत्नी को पीटने की सलाह दी. इसके बाद राजू पिछले 8 वर्षों से हर सोमवार को पत्नी को पीटता था.
माया ने दो बार अपने पिता को भी इस घटना के संबंध में बताया. इसके बावजूद भी कोई लाभ नहीं हुआ जिससे तंग आकर माया ने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन बच गयी. इस सोमवार को फिर से राजू ने माया की पिटाई की और काम पर चला गया. इससे तंग आकर माया ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
इसके बाद उसकी बेटी ने मामा को खबर दी और उसे गंभीर अवस्था में हावड़ा मैदान स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद राजू साहनी फरार बताया जाता है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >