पुलिसवाले की तोड़ी नाक

सॉल्टलेक में बस कंडक्टर से झगड़ रहे थे दो युवक पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार कोलकाता : किराया विवाद की जानकारी पाकर बीच-बचाव को आये एक पुलिसकर्मी की दो युवकों ने घुसा मार कर नाक तोड़ दी. जख्मी एएसआइ का नाम अरुणाभ पाइन है. वह विधाननगर उत्तर थाने में पोस्टेड हैं. घटना सॉल्टलेक के […]

सॉल्टलेक में बस कंडक्टर से झगड़ रहे थे दो युवक

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
कोलकाता : किराया विवाद की जानकारी पाकर बीच-बचाव को आये एक पुलिसकर्मी की दो युवकों ने घुसा मार कर नाक तोड़ दी. जख्मी एएसआइ का नाम अरुणाभ पाइन है. वह विधाननगर उत्तर थाने में पोस्टेड हैं.
घटना सॉल्टलेक के करुणामयी इलाके में शुक्रवार दोपहर की है. आरोपी युवकों के नाम अरिजीत गुप्ता और सुरोजीत गुप्ता हैं. दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं और कसबा इलाके के रहनेवाले हैं. सुरोजीत इंजीनियरिंग का छात्र है, जबकि सुरोजीत शहर के एक प्रसिद्ध सात सितारा होटल का कर्मचारी है. विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों कसबा इलाके से करुणामयी इलाके में आये थे. गंतव्य स्थल में पहुंचने पर कंडक्टर से दोनों भाइयों का किराये को लेकर विवाद हो गया. इसकी खबर पाकर विधाननगर उत्तर थाने से एएसआइ अरुणाभ पाइन नामक एएसआइ वहां पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की.
आरोप है कि दोनों भाई पुलिसकर्मी से भी अपशब्द कहने लगे. इसी बीच एक ने जोरदार घुसा जड़ दिया, जिससे पुलिसवाले की नाक फट गयी. इसके बाद दोनों आरोपी भाइयों को पकड़कर थाने ले आया गया. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >