कल से 72 घंटे बंद रहेगा सियालदह फ्लाइओवर

कोलकाता : महानगर के महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ने वाले विद्यापति सेतु (सियालदह फ्लाइओवर) के एक हिस्से को जांच के लिए 15 अगस्त की शाम 6 बजे से 18 अगस्त की शाम 6 बजे तक यानी 72 घंटे तक बंद रखा जायेगा. इसके बाद ही जीवानानंद सेतु और अरविंद सेतु को भी मरम्मत कार्य के लिए […]

कोलकाता : महानगर के महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ने वाले विद्यापति सेतु (सियालदह फ्लाइओवर) के एक हिस्से को जांच के लिए 15 अगस्त की शाम 6 बजे से 18 अगस्त की शाम 6 बजे तक यानी 72 घंटे तक बंद रखा जायेगा. इसके बाद ही जीवानानंद सेतु और अरविंद सेतु को भी मरम्मत कार्य के लिए बंद रखा जायेगा.

अरविंद सेतु 22 से 24 अगस्त तक और अरविंद सेतु 16 से 17 अगस्त तक बंद रख कर वहां मरम्मत की जायेगी. सियालदह फ्लाइओवर महानगर के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम की ओर जानेवाले वाहनों की आवाजाही का महत्वपूर्ण जरिया है. सियालदह फ्लाइओवर का एक हिस्सा बंद रहने से कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही की दिशा परिवर्तित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >