मैं तो माध्यम था, कॉमर्शियल शील्ड के सच्चे हकदार आप

पूर्व रेलवे को कॉमर्शियल का शील्ड मिलने पर बोले पीसीसीएम एमपी मेहता रिवेरा में पूर्व रेलवे कॉमर्शियल विभाग का 64वां रेलवे सप्ताह सम्मान समारोह कोलकाता : 64वां रेलवे सप्ताह सम्मान समारोह शुक्रवार को हावड़ा मंडल स्थिति रिवेरा सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक एमपी मेहता ने कहा […]

पूर्व रेलवे को कॉमर्शियल का शील्ड मिलने पर बोले पीसीसीएम एमपी मेहता

रिवेरा में पूर्व रेलवे कॉमर्शियल विभाग का 64वां रेलवे सप्ताह सम्मान समारोह

कोलकाता : 64वां रेलवे सप्ताह सम्मान समारोह शुक्रवार को हावड़ा मंडल स्थिति रिवेरा सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक एमपी मेहता ने कहा कि हर वर्ष भारतीय रेलवे में बोर्ड और फिर जोनल स्तर पर रेलवे सप्ताह का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष 30 जुलाई को मुंबई में आयोजित रेलवे सप्ताह (2018-19) के दौरान पूर्व रेलवे ने कॉमर्शियल शील्ड अपने नामकर इतिहास रच दिया.

भारतीय रेलवे में पूर्व रेलवे कॉमर्शियल विभाग ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में रेलमंत्री द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया गया. श्री मेहता ने कॉमर्शियल शील्ड को पूर्व रेलवे के कॉमर्शियल विभाग के कर्मियों को समर्पित करते हुए कहा कि सचमुच यह एक गौरवशाली क्षण था जिसे वह जीवन भर याद रखेंगे. श्री मेहता ने कहा कि यह शील्ड प्राप्त करना आसान नहीं था, क्योंकि जहां चुनौतियां थीं वहीं कुछ नाकारात्मक सोच भी लगी हुई थी.

हमनें इस विपरित परिस्थितियों पर विजय प्राप्त की. श्री मेहता ने कॉमर्शियल शील्ड को पूर्व रेलवे के चारों मंडलों हावड़ा, आसनसोल, मालदा और सियालदह के साथ मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि मैं तो माध्यम था लेकिन इसके सच्चे हकदार तो आप ही हैं. इस दौरान पीसीसीएम ने जोन के चारों मंडलों के 189 रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया.

इस दौरान मुख्य रूप से डिप्टी सीसीएम (जी) राजीव शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक कार्तिक सिंह, सीपीआरओ निखिल चक्रवर्ती, डिप्टी सीसीएम (सिस्टम) एकके हाल्दर, डिप्टी सीसीएम पार्थ सारथी मंडल, वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक (मालदा) सीआर झा, हेमंत बसाक, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे.

पुरस्कार वितरण से पहले हावड़ा व मुख्यालय की सांस्कृतिक टीम ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस दौरान डिप्टी सीसीएम (सिस्टम) एकके हाल्दर ने गिटार पर फिल्मी गानों की धुन को प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >