कैलाश विजयवर्गीय ने ममता पर बोला हमला, कहा- मुख्यमंत्री बांग्लादेशी घुसपैठियों की मददगार

कोलकाता : जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के केंद्र सरकार के फैसले का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुरजोर विरोध पर भाजपा ने पलटवार किया है. प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को बांग्लादेशी घुसपैठियों की मददगार करार दिया है और कहा है कि अनुच्छेद […]

कोलकाता : जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के केंद्र सरकार के फैसले का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुरजोर विरोध पर भाजपा ने पलटवार किया है. प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को बांग्लादेशी घुसपैठियों की मददगार करार दिया है और कहा है कि अनुच्छेद 370 पर ममता का दर्द स्वाभाविक है.

श्री विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, घुसपैठ की मददगार ममता हैं. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि ममता बनर्जी का वोट बैंक अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं. कश्मीर बिल पर उनका विरोध उसी वोट बैंक को बचाने की साजिश का हिस्सा लग रहा है. यह साजिश कामयाब नहीं होगी.

गौर हो कि अनुच्छेद 370 हटाने का विरोधी तृणमूल के सांसदों ने राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा किया और अपना विरोध दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >