तृणमूल को उम्मीद, प्रशांत किशोर की नीति से चमकेगा ब्रांड ममता

कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि विरोधियों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने वाली नेता की रही है, लेकिन भविष्य में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का रुख नर्म दिखाई देने की संभावना बन रही है. इस बड़े बदलाव की रूपरेखा उनके चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए तैयार […]

कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि विरोधियों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने वाली नेता की रही है, लेकिन भविष्य में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का रुख नर्म दिखाई देने की संभावना बन रही है. इस बड़े बदलाव की रूपरेखा उनके चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए तैयार की है. तृणमूल अब भाजपा की विचारधारा का सामना करने और पार्टी की छवि सुधारने के लिए ‘पेशेवर मदद’ की जरूरत महसूस कर रही है.

तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कहा कि प्रशांत किशोर की मदद से उन्हें उम्मीद है कि पार्टी विधानसभा में पुरानी सफलता दोहरायेगी. अगर संगठित और विचारधारा से संचालित भाजपा का मुकाबला करना है, तो मजबूत वैचारिक घेराबंदी या संगठित ढांचे की जरूरत होगी. प्रशांत किशोर यह ढांचा मुहैया करा रहे हैं.
टीएमसी और आईपीएसी (भारतीय राजनीतिक कार्य समिति) के सूत्रों के मुताबिक 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘चाय पर चर्चा’, बिहार में जदयू के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसी के वाईएस जगन मोहन रेड्डी के लिए सफल चुनाव रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर अब तृणमूल की चुनावी रणनीति बना रहे हैं. तृणमूल नेता ने कहा कि रणनीति के तहत ममता और अन्य तृणमूल नेता नपी-तुली भाषा में बोल रहे हैं और विरोधियों पर हमला करने एवं विवादित मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने में संयम बरत रहे हैं.
राजनीतिक विरोधियों को कार्यक्रम करने की इजाजत दी जाएगी, ताकि यह संदेश जाए कि तृणमूल लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा करती है. यह फैसला किया गया है कि अब टीएमसी न तो कांग्रेस और माकपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की ‘खरीद-फरोख्त’ और न ही उन्हें ‘जबरन पार्टी’ में शामिल कराने की कोशिश करेगी.
उधर, भाजपा प्रशांत किशोर को लेकर बेफिक्र है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजमूदार ने कहा कि तृणमूल का किशोर की सेवाएं लेना यह साबित करता है कि ममता बनर्जी का जादू खो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >