नकली तेल बनाने के कारखाने का भंडाफोड़

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के नैहाटी थाना इलाके में पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर नकली हेयर ऑयल बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने दो स्थानों से भारी मात्रा में ब्रैंडेड हेयल ऑयल कंपनियों की खाली बोतलें, रैपर व नकली तेल बनाने के सामान बरामद किये. पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार […]

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के नैहाटी थाना इलाके में पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर नकली हेयर ऑयल बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने दो स्थानों से भारी मात्रा में ब्रैंडेड हेयल ऑयल कंपनियों की खाली बोतलें, रैपर व नकली तेल बनाने के सामान बरामद किये.

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर अपराध नियंत्रण शाखा की पुलिस ने नैहाटी के शक्तिनगर और बनर्जी पाड़ा इलाके में स्थित ठिकानों पर छापामारी की. पुलिस ने वहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी अजय ठाकुर ने बताया कि कारखाने का मालिक फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
नकली नारियल तेल बनाने के कारोबार का पर्दाफाश
कोलकाता. तिलजला इलाके में कोलकाता पुलिस के इंफोर्समेंट ब्रांच (इबी) ने नकली नारियल के तेल बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. इबी की टीम ने जीजे खान रोड स्थित एक मकान में छापेमारी की.
वहां मोहम्मद कलीम नामक व्यक्ति के कब्जे से ब्रांडेड नारियल तेल की एक कंपनी के 17996 स्टिकर, 3122 प्लास्टिक कैप, 50 एमएल के 1898 खाली बोतल, 100 एमएल के 2819 खाली बोतल, 200 एमएल के 2301 खाली बोतल, 50 एमएल के 898 नारियल तेल से भरे बोतल जब्त किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >