प्रेमिका से अनबन के बाद प्रेमी ने दी जान

कोलकाता : प्रेमिका से विवाद होने के कारण एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृत युवक का नाम देवजीत मंडल (21) है. वहीं प्रेमी की मौत की खबर पाकर युवती ने भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. उसे गंभीर अवस्था में पहले हाबर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां […]

कोलकाता : प्रेमिका से विवाद होने के कारण एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृत युवक का नाम देवजीत मंडल (21) है. वहीं प्रेमी की मौत की खबर पाकर युवती ने भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. उसे गंभीर अवस्था में पहले हाबर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहां उसकी तबीयत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने उसे आरजी कर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया. घटना उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थाना अंतर्गत हाटपाड़ा इलाके में हुई.
मिली जानकारी के अनुसार, देवजीत अपने इलाके की एक युवती से काफी दिनों से प्यार करता था. कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था.
इस बात को लेकर देवजीत तनाव में रहने लगा और गुरुवार रात उसने घर में जहर खाकर खुदकुशी कर सी. शुक्रवार सुबह उसका शव उसके कमरे से बरामद किया गया. इधर उसकी मौत खबर पाकर उसकी प्रेमिका ने भी जहर खा कर जान देने की कोशिश की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >