दमदम में ब्रात्य बसु ने ‘दीदी के बोलो’ अभियान को जनता तक ले जाने का किया आह्वान

कोलकाता : दमदम के विधायक व मंत्री ब्रात्य बसु ने ‘दीदी के बोलो’ अभियान को जनता तक ले जाने का कवायद शुरू कर दी. श्री बसु ने बुधवार को दमदम नगरपालिका में दमदम नगरपालिका के चेयरमैन हरेंद्र सिंह सहित अन्य पार्षदों की उपस्थिति में इस अभियान के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला. श्री बसु ने […]

कोलकाता : दमदम के विधायक व मंत्री ब्रात्य बसु ने ‘दीदी के बोलो’ अभियान को जनता तक ले जाने का कवायद शुरू कर दी. श्री बसु ने बुधवार को दमदम नगरपालिका में दमदम नगरपालिका के चेयरमैन हरेंद्र सिंह सहित अन्य पार्षदों की उपस्थिति में इस अभियान के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला.

श्री बसु ने कहा कि इस अभियान के तहत एक नंबर जारी किया गया है, जिस पर कोई भी अपनी बात दीदी तक पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी ओर से एक वेबसाइट और हेल्पलाइन भी जारी किया गया है.
इस पर अपनी कोई भी बात कर समस्या का समाधान हासिल किया जा सकता है. ब्रात्य बसु, हरेंद्र सिंह सहित अन्य पार्षद ‘दीदी के बोलो’ टीशर्ट भी प्रदर्शित किया. प्रत्येक दिन पार्टी की ओर से पांच लोगों को नाम दिया जायेगा. विधायक उन लोगों से जाकर मुलाकात करेगा और उनकी समस्या भी सुनेगा.
‘ दीदी के बोलो ‘ अभियान को घर-घर पहुंचाने की पहल
हल्दिया. पूर्व मेदिनीपुर जिले में ‘दीदी के बोलो’ अभियान को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला नेताओं ने अभियान शुरू कर दिया है. बुधवार को नंदकुमार, कांथी व भगवानपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक सुकुमार दे ने कहा कि अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह से यह जनसंपर्क अभियान शुरू किया जायेगा.
अभी इस अभियान की रूपरेखा तैयार की जा रही है. इस अभियान को जिले के हर ब्लॉक तक पहुंचाया जायेगा, ताकि इसके बारे में जागरूक हो सकें. उन्होंने बताया कि दो से पांच अगस्त तक जिले में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा.
महेशतला में दुलाल दास ने दी ‘दीदी के बोलो’ की जानकारी
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना अंतर्गत महेशतल्ला के विधायक दुलालचंद्र दास ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सभी लोगों को ‘दीदी के बोलो’ डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्टीकर व टी-शर्ट भी जारी किये गये हैं, जो लोगों को दिये जाएंगे. दीदी के बोलो के तहत 9137091370 नंबर पर कॉल करके दीदी से संपर्क स्थापित किया जा सकेगा.
विधाननगर में 3 अगस्त से शुरू होगा ‘दीदी के बोलो’ अभियान
कोलकाता. विधाननगर नगरनिगम के 32 नंबर वार्ड से ‘दीदी के बोलो’ अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों तक इसका प्रचार किया जायेगा. बुधवार को राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस ने इस अभियान के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत एक नंबर और वेबसाइट जारी की गयी है, जिसकी जानकारी लोगों को दी जायेगी, ताकि लोग अपनी समस्याओं को सीधे दीदी तक पहुंचा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >