श्रावणी मेला के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

कोलकाता : श्रावणी मेला के दौरान बैद्यनाथ धाम, जसीडीह एवं देवघर के बीच 16 जुलाई से 15 अगस्त तक स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल : 03511/03512 आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला द्विसाप्ताहिक स्पेशल आसनसोल और पटना से क्रमश: बुधवार और सोमवार को 16.50 और 23.55 बजे को रवाना होगी. आसनसोल से चलकर ट्रेन बुधवार […]

कोलकाता : श्रावणी मेला के दौरान बैद्यनाथ धाम, जसीडीह एवं देवघर के बीच 16 जुलाई से 15 अगस्त तक स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल : 03511/03512 आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला द्विसाप्ताहिक स्पेशल आसनसोल और पटना से क्रमश: बुधवार और सोमवार को 16.50 और 23.55 बजे को रवाना होगी.

आसनसोल से चलकर ट्रेन बुधवार को 22.55 बजे पटना पहुंचेगी और पटना से रवाना होने वाली ट्रेन अगले दिन 7.40 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लक्खीसराय, मनकथा, बरहिया, हाथीदह, मुकामा, बाड़ बख्तीयारपुर, खुसरोपुर, फतुहा, पटना साहिब एंव राजेंद्र नगर स्टेशन पर रुकेगी.

टाटानगर-जसीडीह-टाटानगर श्रावणी मेला स्पेशल : 08183 टाटानगर-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच टाटानगर से 23.45 बजे रवाना होकर अगले सुबह 7.20 बजे जसीडीह पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन (मंगलवार और शुक्रवार छोड़कर) चलेगी. 08184 जसीडीह-टाटानगर मेला स्पेशल 16 जुलाई से 15 अगस्त के बीच सुबह 11.10 बजे जसीडीह से रवाना होकर 17.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन (बुधवार और शनिवार छोड़कर) चलेगी.

देवघर-गोरखपुर-देवघर स्पेशल : 05009 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला 16 जुलाई से 15 अगस्त के बीच देवघर से 16.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. 05010 गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच गोरखपुर से 20.00 बजे रवाना होकर और अगले दिन 14.30 बजे देवघर पहुंचेगी.
जसीडीह-बैद्यनाथ धाम एमईएमयू स्पेशल : श्रावणी मेला के दौरान अतिरिक्त चार जोड़ी एमइएमयू स्पेशल जसीडीह और बैद्यनाथ धाम के बीच रोजाना चलेगी.
सुल्तानगंज स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव : यशवंतपुर-भागलपुर आगरा एक्सप्रेस (12253/12254), भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस(13423/13424), मालदा टाउन-आनंद विहार साप्ताहिक(13429/13430) एवं गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस(15619/15620). सभी ट्रेनें मेला के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर दो मिनट के लिये रुकेंगी. वहीं 73426 किउल-जमालपुर डीइएमयू पैसेंजर को मेला के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन तक बढ़ा दिया गया है.
नॉन इंटरलॉकिंग को लेकर ट्रेन सेवा बाधित
कोलकाता : उत्तर रेलवे में तिलक ब्रिज पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 15-21 जुलाई के बीच ट्रेनों के परिचालन में कुछ बदलाव किये गये हैं.

परिचालन सीमित : 13413 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 18 जुलाई को मालदा टाउन से रवाना होगी और कानपुर सेंट्रल तक ही जायेगी. 13414 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 20 जुलाई को कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी. 13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 17 और 19 जुलाई को मालदा से रवाना होकर कानपुर सेंट्रल तक ही जायेगी. 13484 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 19 और 21 जुलाई को कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी.

मार्ग में परिवर्तन : 12259 सियालदह-नयी दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 18 जुलाई को सियालदह से रवाना होकर साहिबाबाद -दिल्ली शाहदारा-दिल्ली होते हुये नयी दिल्ली पहुंचेगी. 12260 नयी दिल्ली- सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 19 जुलाई कोे न्यू दिल्ली से रवाना होकर दिल्ली- दिल्ली शाहदारा-शाहिबाबाद होते हुए आयेगी. 12260 नयी दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्प्रेस 20 जुलाई को नयी दिल्ली से रवाना होकर हावड़ा पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >