मुख्यमंत्री को ही मानता हूं आदर्श : सब्यसाची

कोलकाता : पार्टी विरोधी बयान देना व मेयर पद पर बैठकर अपनी मनमानी करने का अपने ऊपर लगे आरोप पर रविवार को विधाननगर नगर निगम के मेयर सब्यसाची दत्त ने अपने सुर नरम किये. उन्होंने कहा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज भी उनकी पार्टी की प्रमुख हैं, मुख्यमंत्री के आदर्श व निर्देश को मानकर आज […]

कोलकाता : पार्टी विरोधी बयान देना व मेयर पद पर बैठकर अपनी मनमानी करने का अपने ऊपर लगे आरोप पर रविवार को विधाननगर नगर निगम के मेयर सब्यसाची दत्त ने अपने सुर नरम किये. उन्होंने कहा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज भी उनकी पार्टी की प्रमुख हैं, मुख्यमंत्री के आदर्श व निर्देश को मानकर आज भी काम कर रहा हूं.

आज भी लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने की कोशिश करता हूं. मुख्यमंत्री ने लोगों के हित के लिए, किसानों के लिए जो लड़ाई लड़ी है, वह हमारे लिए एक प्रेरणा है. हमेशा लोगों के साथ व उनके पास रहना ही मुख्यमंत्री का प्रमुख लक्ष्य रहा है. इसी रास्ते पर मैं चल रहा हूं और आगे भी इसी रास्ते पर चलूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >