कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस के दो पार्षद सुप्रभात घोष और तपन दे के साथ-साथ नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास के खिलाफ कटमनी लेने का आरोप लगाते हुए इलाके में जगह-जगह पोस्टर लगाने की घटना के बाद अब नगरपालिका के सात नंबर वार्ड की पार्षद अर्पिता बसु और उसके पति के खिलाफ कट मनी को लेकर पोस्टर लगाये गये हैं. गौरतलब है कि अर्पिता बसु हाल ही में तृणमूल से भाजपा में शामिल हुई हैं.
कोलकाता : बैरकपुर में कट मनी को लेकर शुरू हुआ पोस्टर वार
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस के दो पार्षद सुप्रभात घोष और तपन दे के साथ-साथ नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास के खिलाफ कटमनी लेने का आरोप लगाते हुए इलाके में जगह-जगह पोस्टर लगाने की घटना के बाद अब नगरपालिका के सात नंबर वार्ड की पार्षद अर्पिता बसु और […]

कोलकाता : बैरकपुर में कट मनी को लेकर शुरू हुआ पोस्टर वार
जानकारी के मुताबिक, सात नंबर वार्ड में ही चंदनपुकुर समेत आस-पास के इलाके में कट मनी से संबंधित कई तरह के पोस्टर लगाये गये हैं, जिसमें साफ तौर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत होनेवाले सड़क निर्माण से लेकर मकान निर्माण के कार्य में रुपये लेने का आरोप लगाया गया है.
इधर, इसे लेकर तृणमूल और भाजपा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस संबंध में पार्षद अर्पिता बसु का कहना है कि यह योजनाबद्ध तरीके से भाजपा के ही कुछ लोगों ने किया है.
चुनाव के बाद माकपा और तृणमूल से भाजपा में शामिल होनेवाले कुछ लोगों ने छवि खराब करने के लिए मेरे खिलाफ इस तरह के पोस्टर लगाये हैं. पिछले दिनों ही तृणमूल के पार्षदों और चेयरमैन के खिलाफ पोस्टर लगाये गये थे.